लातेहार, मार्च 9 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। धनबाद रेल मंडल अंतर्गत पड़ने वाले टोरी शिवपुर बालूमाथ रेलवे लाइन के कुशमाही रेलवे साइडिंग के पास सोमवार की सुबह रेलवे पटरी के पास कटा हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेमपुर ग्राम अंतर्गत लोहसिंगना टोला निवासी गिलास गंझु के 18 वर्षीय पुत्र रामसुंदर गंझु के रूप में हुई। हालांकि उक्त युवक रेल पटरी पर कैसे पहुंचा,यह कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतक युवक रविवार देर शाम तक मकईयाटांड़ साप्ताहिक बाजार में देखा गया था,उसके बाद से घर देर रात तक नहीं पहुंचा था। जिससे परिजन चिंतित थे और सोमवार सुबह पता चला कि उक्त युवक का शव कुशमाही रेलवे कोयला साइडिंग के पास रेल पटरी पर पड़ा हुआ है। उसके बाद सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण रेल पटरी घटनास्थल के पास पहुंचे और इसकी सूचना स्थानीय थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.