गोड्डा, मार्च 31 -- महागामा प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड के कुशमहरा पंचायत में "ग्रीन पंचायत क्लीन पंचायत" अभियान के तहत स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य जागरूकता मार्च निकाला गया, जिसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में चल रही इस पहल को योगा हीलर्स ऑर्गेनाइजेशन के माध्यम से जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा रहा है। अभियान के तहत पंचायत सशक्तिकरण का 360deg मॉडल अपनाते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, महिला एवं युवा सशक्तिकरण के साथ किसानों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।जागरूकता मार्च में करीब 200 से अधिक छात्र-छात्राएं, शिक्षक, महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। बच्चों ने हाथों में संदेश लिखे पोस्टर ले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.