गंगापार, अप्रैल 21 -- क्षेत्र के कुशगढ़ धाम स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जीर्णोद्धार एवं प्रभु श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार से पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान विधि-विधान के साथ शुरू हो गया। आचार्यों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वेदी पूजन और जलाभिषेक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शाम के समय भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। आयोजक मिश्रीलाल केशरी व संयोजक धर्म प्रकाश केशरी ने बताया कि बुधवार को शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह भी पढ़ें- कलश शोभा यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...