सीतामढ़ी, अप्रैल 9 -- सीतामढ़ी। जिले के बेलसंड अनुमंडल अस्पताल में स्थापित एक ऑक्सीन प्लांट बंद पड़ा हैं। वहीं सदर में लगे दो में से एक प्लांट ठप है। इससे गंभीर मरीजों को खासी दिक्कतें होती हैं। जिले के बेलसंड अनुमंडल अस्पताल में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्लांट पर ताला लटका है और बेड तक ऑक्सीजन की सप्लाई ठप हो चुकी है। ऐसे में मरीजों को फिलहाल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और सिलेंडर के सहारे ही रखा जा रहा है। जिससे आपात स्थिति में परेशानी और बढ़ जाती है। जानकारी के अनुसार कोरोना महामारी के दौरान संभावित संकट को देखते हुए जिले के सदर अस्पताल, अनुमंडल अस्पतालों और रेफरल अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे। उस समय इन प्लांटों ने मरीजों को समय पर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन अब हालात यह है कि मेंटेनेंस और नियमित संच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.