कुवैत से लौटे पति ने दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज
सुल्तानपुर, सितम्बर 3 -- सुलतानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, अप्राकृतिक शारीरिक संबंध के साथ नियमों के विपरीत तीन तलाक का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का निकाह 13 साल पहले हुआ था। शादी के बाद से ही पति, ससुर, देवर, ननद दिए गए दहेज से असंतुष्ट थे। आरोपियों ने पीड़िता के मायके वालों को कम हैसियत का ताना देते हुए अतिरिक्त दहेज में 'थार गाड़ी' की मांग की। इस मांग को लेकर पीड़िता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। पीड़िता ने अपने ससुर पर बुरी नजर रखने और छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत की, तो ससुराल वालों ने उसके सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.