लखनऊ, अप्रैल 19 -- मोहनलालगंज। संवाददाता रोजगार की तलाश में कुवैत गए भदेसुवा के इल्तियाक अली (28) की 13 अप्रैल को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मौत के बाद से उसके घर में मातम पसरा है। मौत के छह दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उसका शव घर नहीं पहुंच सका है। व‌ृद्ध मां-बाप अपने बेटे के अंतिम दर्शन के लिए टकटकी लगाए बैठे हैं, लेकिन कंपनी की ओर से अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही है।मोहनलालगंज के भदेसुवा निवासी युवक 2017 से कुवैत में रहकर एक कंपनी में एसी मकैनिक का काम करता था। बीते 24 नवम्बर को उसकी शादी थी। शादी में घर आया था। इसके बाद 20 जनवरी को वापस कुवैत चला गया था। युवक के पिता मुश्ताक अली ने बताया कि 13 तारीख को उनकी बहू आफरीन बानों (मृतक की पत्नी) दवा लेने उन्नाव गई थी। दोपहर लगभग तीन बजे उनके बेटे ने बहू को कॉल किया। घर आकर जब वा...