बरेली, मार्च 3 -- कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 1.95 लाख रुपये ठग लिए गए। जब उसने रकम वापस मांगी तो धमकी देकर दो लाख की रंगदारी मांगी गई। इस मामले में थाना किला में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किला के मोहल्ला जखीरा निवासी मोहम्मद इमरान ने पुलिस को बताया कि मोहल्ला रेती निवासी शानू उर्फ साजिद, उसकी पत्नी आमना बानो और मां सलमा ने उसे कुवैत में नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। बेरोजगार होने के चलते उसने जेवर बेचकर 27 जुलाई 2023 को 1.95 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। रुपये देते वक्त वीडियो भी बनाया गया, जिसमें लेनदेन स्पष्ट दिख रहा है। इसके बाद आरोपियों ने न तो उन्हें कुवैत भेजा और न ही पैसे लौटाए। उन्होंने पुलिस से शिकायत की तो लिखित समझौता हुआ। मगर निर्धारित समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने रकम अदा नहीं की। 13 दिसंबर 2025 की शाम वह र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.