अमरोहा, मार्च 28 -- गजरौला। कुवैत भेजने के नाम एक लाख 39 हजार रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के मोहल्ला जलाल नगर निवासी फारुख ने फरवरी 2025 में मोबाइल पर एक कंपनी का एड विदेश में नौकरी दिलवाने को लेकर देखा। उसके माध्यम से फारुख ने कंपनी के मालिक से बात की। दोनों के बीच बात होने पर कुवैत में नौकरी दिलवाने व भेजने के नाम पर फारुख से एक लाख 39 हजार रुपये तय हुए। इसके बाद कई बार में फारुख ने कंपनी के मालिक इंद्रजीत को एक लाख 39 हजार रुपये दे दिए। काफी समय तक भी फारुख को जब कुवैत नहीं भेजा गया तो उसने इंद्रजीत से अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि आरोपी ने रुपये देने से साफ मना कर दिया। उसके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र दिया लेकिन कार्रवाई नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.