कुवैत एयरपोर्ट पर ईरान का हमला, भारतीय की मौत
नई दिल्ली, जून 3 -- ईरान ने शांति वार्ता रोकने की घोषणा के बाद बुधवार को कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन से हमला बोल दिया। हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। वहीं एयरपोर्ट को भारी क्षति पहुंची है। हमले में कुल 63 लोग घायल हुए हैं। इसमें एयरपोर्ट पर काम करने वाले कर्मचारी और यात्री शामिल हैं। कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि ईरानी हमले में एक भारतीय की मौत हो गई है। दूतावास पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं। घायल लोगों का बेहतर ध्यान रखा जा रहा है। हमले के जवाब में अमेरिकी सेना ने होर्मुज के आसपास हमले किए। हैं। कुवैत ने बताया कि ड्रोन और मिसाइल के बाद एयरपोर्ट से विमानों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। बाद में टर्मिनल-4 से विमानों की आवाजाही शुरू कर दी गई। अमेरिकी सेना ने बयान जारी कर बताया कि निजी पोत को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.