नैनीताल, मई 26 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने कर्मचारी नेता स्व. गिरीश उप्रेती की पत्नी डॉ. कंचन उप्रेती की मां 78 वर्षीय जानकी उप्रेती के निधन पर दुख व्यक्त किया है। जानकी उप्रेती का अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट में किया गया, वे कुछ समय से बीमार थीं। प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. कुबेर गिनती, डॉ. शिवांगी, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी, डॉ. अशोक कुमार, एलुमनी सेल के डॉ. बीएस कालाकोटी, डॉ. एसएस सामंत, डॉ. ज्योति कांडपाल, डॉ. मीना पांडे, डॉ. रितेश साह ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...