कुविवि में 24 विषयों में पीएचडी प्रवेश की काउंसलिंग कर सीटें आवंटित कीं
नैनीताल, जुलाई 23 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2026-27 के तहत 24 विषयों की प्रथम काउंसलिंग गुरुवार को डीएसबी परिसर, नैनीताल और सर जेसी बोस तकनीकी परिसर भीमताल में संपन्न हुई। विवि प्रशासन ने निर्धारित समय के अनुसार दस्तावेजों का सत्यापन, विषयवार मेरिट की जांच और शोध निदेशक आवंटन की प्रक्रिया पूरी कराई।विश्वविद्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार पीएचडी प्रवेश परीक्षा में प्राप्त मेरिट के आधार पर 220 अभ्यर्थियों को प्रथम काउंसलिंग को बुलाया था। इस दौरान अभ्यर्थियों की विषयवार वरीयता, उपलब्ध सीटों और शोध निदेशकों की रिक्तता के आधार पर विभिन्न परिसरों एवं संबद्ध महाविद्यालयों के लिए 204 शोध निदेशक (रिसर्च सुपरवाइजर) आवंटित किए। यह भी पढ़ें- DU Admissions 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.