कुविवि में वरिष्ठ कर्मचारी नेता रहे नरेंद्र रजवार का निधन
नैनीताल, जुलाई 19 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता नरेंद्र सिंह रजवार का रविवार को निधन हो गया। उनके निधन पर कर्मचारी संगठनों में शोक जताया। उत्तराखंड राज्य विवि कर्मचारी महासंघ के मुख्य संरक्षक भूपाल सिंह करायत ने बताया कि नरेंद्र रजवार कुमाऊं विवि कर्मचारी संघ के कई बार अध्यक्ष रहे। वे पर्वतीय कर्मचारी संघ के मंडलीय सचिव भी रहे। रजवार उत्तराखंड राज्य आंदोलन के चिह्नित आंदोलनकारी थे। स्व. रजवार अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, एक पुत्री का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका आवास हल्द्वानी के त्रिमूर्ति मंदिर के निकट है। उनका अंतिम संस्कार सोमवार सुबह रानीबाग चित्रशिला घाट में किया जाएगा। यह भी पढ़ें- लाल सलाम के नारों के बीच कॉमरेड निशान सिंह को अंतिम विदाई उनके निधन पर कुलपति प्रो. दीवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.