नैनीताल, अगस्त 27 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के परिसरों और संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर आवेदन की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। विवि प्रशासन ने पंजीकरण के लिए समर्थ पोर्टल 27 अगस्त तक खोला था। अब पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश की स्थिति और प्रवेश शुल्क अपडेट करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 27 अगस्त तक समर्थ पोर्टल पंजीकरण को खोला गया था। पंजीकृत अभ्यर्थी 31 अगस्त तक 'रिव्यू एंड प्रोसेस' सुविधा के माध्यम से अपने प्रवेश की स्थिति और शुल्क संबंधी प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित...