नैनीताल, जुलाई 18 -- नैनीताल, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार प्रबंधन विभाग की ओर से स्थानीय युवाओं के लिए चार नए अल्पकालिक कौशल आधारित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शीघ्र शुरू किए जाएंगे। ये पाठ्यक्रम प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (पीएमकेवीवाई) के तहत संचालित होंगे। प्रशिक्षण निशुल्क होगा और इसका पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि प्रस्तावित पाठ्यक्रमों में नेचर गाइड, एडवेंचर ट्रेवल गाइड (हाई एल्टीट्यूड), कैंपिंग एंड ट्रैकिंग गाइड और जूनियर इंस्ट्रक्टर (रोप एक्टिविटी) शामिल हैं। प्रत्येक पाठ्यक्रम में 30-30 अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। सभी बैचों को मिलाकर 240 युवाओं को प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। ये पाठ्यक्रम नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के अनुरूप संचालित किए जाएंगे। आवेदको...