कुविवि के वरिष्ठ कर्मी कैलाश बिष्ट के निधन पर शोक
नैनीताल, मार्च 23 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर में कार्यरत वरिष्ठ कर्मी कैलाश बिष्ट के निधन पर विवि परिसर में शोक की लहर है। वे अपने पीछे पत्नी मीनाक्षी बिष्ट, जो भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में प्रवक्ता हैं, एक पुत्र और पुत्री को छोड़ गए हैं। उनके निधन पर कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत, कुलसचिव डॉ. मंगल सिंह मंद्रवाल, डीएसबी परिसर की निदेशक प्रो. नीता बोरा, वरिष्ठ कर्मचारी नेता भूपाल सिंह करायत, डॉ. लक्ष्मण रौतेला, नंदा बल्लभ पालीवाल आदि ने शोक व्यक्त किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.