कुविवि के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एमके पांडे के निधन पर शोक
नैनीताल, जून 30 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के सांख्यिकी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एमके पांडे (71) के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रो. पांडे ने डीएसबी परिसर में लंबे समय तक अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं। उनका निधन हल्द्वानी में हुआ। प्रो. एमके पांडे के निधन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) से जुड़े शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शैक्षणिक योगदान को याद किया। शोक व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, डॉ. नीलू, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. युगल जोशी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. शिवांगी, डॉ. कुबेर, डॉ. अनिल बिष्ट, डॉ. दीपिका गोस्वामी आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में डॉ. भारद्वाज को दी श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.