नैनीताल, सितम्बर 20 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट 22 सितंबर को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के नए कुलपति का पदभार संभालेंगे। सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में उनका कार्यकाल 21 सितंबर को पूरा हो रहा है। 3 सितंबर को कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था।मूल रूप से प्राणी विज्ञान के प्राध्यापक प्रो. बिष्ट ने कुमाऊं विवि में शिक्षण, शोध, नवाचार और अवस्थापना विकास को अपनी प्राथमिकता बताया है। एसएसजे विवि अल्मोड़ा में उनके कार्यकाल के दौरान 200 करोड़ से अधिक के विकास प्रस्ताव भेजे गए, प्रशासनिक भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया, और 333 से अधिक पदों की सृजन व विज्ञापन प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई। उनके नेतृत्व में हैप्पीनेस लैब और देवभूमि उद्...