कुविवि के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में तीन पदक जीते
नैनीताल, मार्च 21 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। विवि की टीम ने फकीर मोहन विश्वविद्यालय ओडिशा ओर से आयोजित (महिला) ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक की ओर से आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय पेंचक सिलाट (पुरुष) प्रतियोगिता में रजत पदक और भगत विश्वविद्यालय मंडी गोबिंदगढ़ फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) ओर से आयोजित अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय पेंचक सिलाट (महिला) प्रतियोगिता में कांस्य पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर कुविवि के कुलपति प्रो. डीएस रावत व खेल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.