नैनीताल, मार्च 2 -- नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर की बीएससी सातवें सेमेस्टर की छात्रा मिताली नेगी का चयन जापान के प्रतिष्ठित जापान एडवांस इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में तीन माह के प्रशिक्षण के लिए हुआ है। यह प्रशिक्षण जापान सरकार के वित्तीय सहयोग से होगा। मिताली नेगी शीघ्र ही जापान रवाना होंगी। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत के प्रयासों से दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक करार हुआ है। इसके तहत हर वर्ष 2-3 विद्यार्थियों को अल्पकालिक प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को वहीं शोध उपाधि (डॉक्टरेट) में प्रवेश का मौका भी मिल सकता है। योजना के तहत मिताली नेगी पहली छात्रा हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.