कुविवि की कार्य परिषद में दो मामलों पर निर्णय
नैनीताल, अगस्त 24 -- नैनीताल। कुमाऊं विवि मुख्यालय में सोमवार को विवि की कार्य परिषद की बैठक हुई। जिसमें विवि की दो महिला प्राध्यापकों के बीच हुए विवाद का मामला सामने आए। मामले को लेकर गठित की समिति ने अपनी आख्या प्रस्तुत की। जिसपर कार्य परिषद की ओर से विवि अधिनियम एवं परिनियमावली के नियमों के तहत रिपोर्ट आगामी कार्य परिषद में रखने पर सहमति बनी। दूसरे बिंदु पर राजनीति विज्ञान के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. मधुरेंद्र की ओर से 31 जुलाई को दिए गए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के प्रकरण को स्वीकृति प्रदान की गई। यहां कुलपति प्रो. डीएस रावत, कार्य परिषद के सदस्य बहादुर पाल, अरविंद पडियार, कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.