अल्मोड़ा, अप्रैल 11 -- अल्मोड़ा, मुकेश सक्टा। सोमेश्वर विधायक और मंत्री रेखा आर्या ने कुवाली गांव में बद्रीनाथ और पिपलेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। बताया कि मंदिर माला मिशन योजना के तहत पिपलेश्वर महादेव मंदिर के लिए 51.41 लाख और बद्रीनाथ मंदिर के लिए 89.80 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इससे पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा होंगे। यहां प्रधान महेंद्र सिंह, हंसराज आर्य, जितेंद्र अधिकारी, सपना आर्या, संजय आर्य, मनोज सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.