चाईबासा, मई 27 -- चाईबासा । पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है ।

चापाकलों की मरम्मत विभाग द्वारा बुधवार को आरएम के तहत 21 तथा आरआरपी के तहत 15 चापाकलों की मरम्मत की गई। इस प्रकार कुल 36 चापाकलों को मरम्मत कर पुनः चालू किया गया।जगन्नाथपुर प्रखंड के मुंगई पंचायत अंतर्गत वासुदेवपुर गांव के मुंडा साई में दो चापाकलों की मरम्मत की गई। इनमें एक पंता पूर्ति एवं दूसरा शिव मंदिर के समीप स्थित है।टोंटो प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत बांकी गांव के तालासाई में गोशे गोप तथा गुटूसाई में रोम केराई के निकट स्थित चापाकलों को मरम्मत कर चालू किया गया।

अतिरिक्त पंचायतों में कार्य मंझगांव प्रखंड के सोनापोशी पंचायत अंतर्गत केशना गांव के मोटासाई में जामा कुमार पिंगुवा के समीप स्थित चापाकल की ...