कुल शरीफ की रस्म के साथ तीन रोजा उर्स संपन्न
बदायूं, जून 15 -- सखानू में सय्यद साहब कुंवर गढ़े वाली दरगाह पर आयोजित सालाना तीन रोजा उर्स रविवार को कुल शरीफ की रस्म के साथ संपन्न हो गया। उर्स के अंतिम दिन गुस्ले मजार पाक के बाद कुल शरीफ की रस्म अदा की गई और मुल्क की खुशहाली, अमन, चैन, सलामती के लिए विशेष दुआ की गई। उर्स के दौरान हजरत जिया उल हक अशरफ अशरफी की मौजूदगी में खानकाहे अशरफिया हसनियां सरकारे कलां सखानूं से दरगाह तक चादर जुलूस निकाला गया। इसके बाद दरगाह पर चादरपोशी की रस्म अदा की गई। शनिवार देर रात तक मशहूर कब्बाल राजा सरफराज ने सूफियाना कलाम पेश कर महफिल को रूहानी रंग में रंग दिया।दूर-दराज यह भी पढ़ें- दरगाह जमालिया के 159वें उर्स का समापन, मुल्क में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ से आये हजारों अकीदतमंदों ने रातभर कब्बालियों का आनंद लिया। रविवार के लिये कुल शरीफ में हजरत जिया उल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.