बहराइच, फरवरी 25 -- बहराइच, संवाददाता । लखनऊ ट्रामा सेंटर में बुधवार सुबह युवक के सिर में घुसी कुल्हाड़ी गहन आपरेशन के बाद चिकित्सकों ने निकाल दी है। हालांकि घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे आईसीयू में रखा गया है। उधर पयागपुर थाने की पुलिस ने फरार आरोपी को हाईवे पर धर दबोचा है। हमले के पीछे प्रेम प्रसंग सामने आया है। घायल का गांव की ही एक महिला से प्रेम सम्बन्ध है। उससे फोन पर बातचीत बड़ी वजह बनकर सामने आई है। पयागपुर थाने के मोहनपुर माफी गांव में बारात जाने के लिये घर से मंगलवार रात निकले युवक कृष्ण कुमार निषाद (24) पुत्र रामजी निषाद के सिर पर कुल्हाड़ी से हमलाकर हत्या का प्रयास किया गया था। चिकित्सकों ने घायल को फंसी कुल्हाड़ी की स्थिति में ही ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। बुधवार सुबह आप्रेशन कर कुल्हाड़ी निकाल दी गई है। इस मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.