कौशाम्बी, मार्च 10 -- महेवाघाट के अहिरन का पुरवा गांव में सोमवार को युवक पर जानलेवा हमला किया गया। आरोपी ने युवक के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया। इससे उसको गंभीर चोटें आईं। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अहिरन का पुरवा निवासी हंसराज यादव पुत्र फूल सिंह ने बताया कि उसके भाई सचिन यादव को सोमवार को गांव का ही जितेंद्र यादव पुत्र रामखेलावन मामूली बात को लेकर गाली-गलौज कर रहा था। सचिन यादव ने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। इसी दौरान मौका पाते ही गुस्से में जितेंद्र यादव ने सचिन के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। सचिन यादव खून से लथपथ हो गया तो मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। सचिन को अस्पताल ले जाया गया। हंसराज यादव की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र यादव के खिलाफ केस...