कानपुर, जून 19 -- कानपुर देहात। बरौर थाना क्षेत्र के थनवापुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार भोर एक युवक ने पारिवारिक महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार पर परिजन दौड़े तो आरोपित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने महिला को गम्भीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बरौर के थनवापुर गांव में शुक्रवार भोर गांव के किशन संखवार की 40 साल की पत्नी गुड्डन किसी काम से निकली थीं। इसी बीच उसके पारिवारिक अवनीश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनो पक्षों के बीच पहले से भी रंजिश की बात कही गई है। विवाद में अवनीश ने कुल्हाड़ी से गुड्डन पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार पर परिजन दौड़े तो आरोपित मौके से भाग निकला। परिजनों ने 112 पर सूचना दी। इस पर बरौर पुलिस भी मौके पर पहुंची। महिला को मेडिकल कॉलेज भेजा गया...