अलीगढ़, दिसम्बर 20 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव बरेहती में कुल्हाड़ी चोरी के शक में हमलावरों ने महिला को चाकू मार दिया। बीच-बचाव में आए पति को धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव बरहेती निवासी शांतिदेवी ने थाने में दर्ज कराए मुकदमे में कहा है कि गुरुवार को वह घर पर थीं। तभी गांव के ही तीन युवक आ गए। आरोपी बोले कि तुमने हमारी कुल्हाड़ी चोरी की है। विरोध करने पर आरोपी गाली गलौज करने लगे। तभी एक युवक ने शांतिदेवी पर चाकू से हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर पहंुचे पति को धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सत्तार खां,चांद बाबू और लालू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.