कुल्हावर मार्ग निर्माण में अनियमितता का आरोप, जांच न होने पर आंदोलन की चेतावनी
हरदोई, जून 28 -- पिहानी, संवाददाता। कुल्हावर मार्ग के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। किसान नेता राहुल मिश्रा ने सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। राहुल मिश्रा का कहना है कि करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से बने कुल्हावर मार्ग के निर्माण के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर शिकायतें की गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कराने के बजाय फर्जी आख्या लगाकर मामला बंद कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सड़क बनने के कुछ ही समय बाद कई स्थानों पर इसकी सतह उखड़ने लगी, जिसके चलते पैचवर्क करना पड़ा। अब बारिश का मौसम पूरी तरह शुरू भी नहीं हुआ है और सड़क कई जगह धंसन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.