कुल्हाड़ी-हथौड़ा से बेटा-बेटी और पत्नी को मारकर खुदको जलाने की कोशिश; ट्रिपल मर्डर कर बुलाई पुलिस
जमशेदपुर, मई 11 -- Jamshedpur triple murder: झारखंड के जमशेदपुर से ट्रिपल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिदगोड़ा थाना के एग्रिको में एक पिता ने अपनी बेटी-बेटा और पत्नी की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक, पिता ने ट्रिपल मर्डर के बाद खुदको जलाने की कोशिश की। आरोपी रवींद्र ने खुद पुलिस को मर्डर की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया, आरोपी अपनी पत्नी सरिता सिंह के शव के पास ही बैठा था। पुलिस ने घटना स्थल से एक हथौड़ा और कुल्हाड़ी बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।फोन नहीं उठाया तो घर पहुंचे लोग ट्रिपल मर्डर का ये मामला सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के क्वार्टर नंबर एल5/13 का है। पड़ोस में रहने वाले गंगाधर पांडेय ने बताया कि दिल्ली में रहने वाली रवींद्र की बेटी ने सुबह 8.30 बजे फोन किया और कहा कि घर वाले फोन नहीं उठा रहे है। इसके बाद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.