कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र समेत तीन घायल
गोरखपुर, मई 29 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर-दो में प्रेम विवाह को लेकर चल रहा विवाद बुधवार रात खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और कुल्हाड़ी से हमले में पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है, जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपितों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अमरजीत बेंगलुरु में पेंटिंग का काम करता है। उसकी शादी करीब 12 वर्ष पहले मंशा देवी से हुई थी। पिछले एक वर्ष से मंशा देवी का गांव के ही सूरज नामक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले की जानकारी होने पर गांव में पंचायत हुई थी। करीब दस दिन पहले समझौते के बाद अमरजीत ने अपनी पत्नी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.