फरीदाबाद, मार्च 29 -- फरीदाबाद, संवाददाता। बड़खल गांव में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने की। इस मामले में अब तक कुल 10 आरोपित पकड़े जा चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना सूरजकुंड में दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने गांव बड़खल निवासी जिसान और तौहिद को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।शिकायतकर्ता इरफान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 31 अक्तूबर 2025 को उसके चचेरे भाई मोसिम के साथ तौफिक का विवाद हो गया था। इसी दौरान तौफिक के परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और झगड़ा बढ़ गया। मारपीट के दौरान खालिद ने डंडे से हमला किया, जबकि बीच-बचाव करने आए रिजवान पर कुल्हाड़...