बदायूं, जनवरी 25 -- बदायूं। दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहे दो भाइयों पर जान से मारने की नियत से कुल्हाड़ी से हमला करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं कुल्हाड़ी से हुए हमले में घायल युवक की हालत में सुधार है। जानलेवा हमले की वारदात गुरुवार को सदर कोतवाली के गांधी ग्राउंड स्थित शिव मंदिर के पास हुई थी। सिविल लाइंस कोतवाली के कृष्णुपुरी निवासी दीपक कुमार गुप्ता पुत्र दिनेश कुमार गुप्ता अपनी दुकान बंद करके भाई नितिन कुमार गुप्ता के साथ घर लौट रहे थे। गांधी ग्राउंड शिव मंदिर के पास लोची नगला निवासी मनोज कुमार सिंह पुत्र आलोक कुमार और उनके बेटे दीपक कुमार ने जान से मारने की नियत से नितिन पर कुल्हाड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.