वाराणसी, अप्रैल 17 -- मिर्जामुराद (वाराणसी), संवाद। लच्छापुर गांव में बीते 11 अप्रैल को देवर अजित पटेल ने भाभी पूनम पटेल की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। मामले में पूनम के पिता की तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस ने देवर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब शुक्रवार को पति सुजीत, सास चमेली देवी उर्फ मुनक्का, ससुर तेज बहादुर को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस ने तीनों को लच्छापुर स्थित घर से ही गिरफ्तार किया। उधर, पति रेलकर्मी है। गिरफ्तारी के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- भाभी के हाथ-पैर बांधे और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, क्यों हैवान बना देवर? बता दें कि 11 अप्रैल को पूनम पटेल घर के बाहर गेहूं फैला रही थीं, तभी ...