समस्तीपुर, अप्रैल 29 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र के जटमलपुर स्थित शांति नदी के बकमारा पुल के समीप सोमवार देर रात पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। मृतक की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के कुशियारी (वार्ड 09) निवासी स्व. महेंद्र महतो के पुत्र रंजीत कुमार (38) के रूप में हुई है। बदमाशों ने कुल्हाड़ी से सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या की है। घटना का कारण जमीनी विवाद और रुपयों का लेनदेन बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, रंजीत सोमवार दिन से ही लापता था। बताया जा रहा है कि रंजीत ने खुद मोबाइल से परिजनों को फोन कर किसी अनहोनी की सूचना दी थी और खुद को बचा लेने की गुहार लगाई थी। यह भी पढ़ें- कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या, नदी किनारे मिला शव्र इसके बाद स्थानीय लोगों ने चकमेहसी और कल्याणपुर पुलिस के सहयोग से बकमारा पुल के पास तलाश शुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.