चाईबासा, अप्रैल 16 -- जगन्नाथपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदकुनिया गांव में बुधवार को आपसी विवाद में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की है, जहां गांव के ही माधो हेस्सा ने सागु हेम्ब्रम पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान सागु हेम्ब्रम की मौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारडुंगी में हो गई। मामले में मृतक के परिजन द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर कुमारडुंगी थाना कांड संख्या 11/2026, धारा 103(1) बीएनएस 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में छापामारी दल गठित कर मामले की जांच शुरू की गई।त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी चांदकुनिया निवासी माधो हेस्सा को गिरफ्तार कर लिया। पू...