वाराणसी, अप्रैल 11 -- मिर्जामुराद, संवाद। क्षेत्र के लच्छापुर गांव में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना में देवर ने अपनी भाभी की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया।। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। लच्छापुर (मिर्जामुराद) गांव निवासी 32 वर्षीय पूनम पटेल ( पत्नी सुजीत पटेल) शनिवार सुबह करीब 11 बजे घर में घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर देवर अजीत पटेल को गुस्सा आ गया और उसने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में पूनम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.