आदित्यपुर, मार्च 16 -- चांडिल। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मैसढा गांव निवासी धनंजय गोप को कुल्हाड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने कालीचामदा निवासी नारायण गोप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घायल धनंजय गोप का एमजीएम में इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक नारायण गोप एवं धनंजय गोप एक साथ मिलकर खेतीबाड़ी करता था। खेती के बाद धान के बंटवारे को लेकर उत्पन्न विवाद में नारायण गोप ने कुल्हाड़ी से मारकर धनंजय गोप को घायल कर दिया था। इधर, नारायण गोप के बेटा ने धनंजय गोप के खिलाफ थाना में लिखित प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमें उसने पुलिस को बताया कि धनंजय गोप ने उसके पिता नारायण गोप के पुआल से बने झोपड़ीनुमा घर को आग के हवाले कर दिया था। जिसके बाद विवाद बढ़ा। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हि...