कुल्हाड़ी से किसान पर हमला कर की हत्या, तीन नामजद
कन्नौज, सितम्बर 18 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के बेहरिन गांव में गुरुवार रात पशु बाड़े में सो रहे किसान की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने किसान के सिर के पीछे के हिस्से और गर्दन पर एक के बाद एक कई वार किए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बेहरिन निवासी प्रवेश दुबे 60 वर्ष पशुपालन और खेती से जुड़े थे। गांव में घर से कुछ दूरी पर बने पशु बाड़े में जानवर रखने के साथ वहीं सोते थे। गुरुवार शाम भी वह घर से बाड़े में सोने के लिए गए थे। सुबह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पुत्र प्रशांत दुबे बाड़े में पहुंचे तो पिता खून से लथपथ पड़े मिले। उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घटना के बाद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.