कुल्हाड़ी व ईंट-पत्थर से किया हमला, नौ पर प्राथमिकी
देवघर, अप्रैल 6 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में शनिवार को फुलेश्वर मुर्मू और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला करने का मामले में नौ लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। पीड़ित के अनुसार फुलेश्वर मुर्मू उम्र 48 वर्ष अपने गांव भगवानपुर स्थित जमीन पर चाहरदिवारी कराने गए थे। उन्हें पहले से आशंका थी कि उनके ऊपर जानलेवा हमला किया जा सकता है। सुरक्षा के लिए उन्होंने थाना में सूचना दी थी, जिसके बाद थाना गश्ती दल मौके पर पहुंचकर विपक्षी पक्ष को समझाया और दोनों पक्षों को 4 अप्रैल को थाने बुलाने का निर्देश दिया। गश्ती दल के जाने के बाद अचानक विपक्षी पक्ष के महिला सदस्यों ने फुलेश्वर और उनकी पत्नी पर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पुरुष सदस्यों ने कुल्हाड़ी और अन्य हथियार लेकर हमला कर दिया। फुलेश्वर के मुताबिक गांव के बिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.