अंबिकापुर, मार्च 3 -- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रूह कंपा देने वाली वादात सामने आई है, जहां 25 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से काटकर पिता की हत्या कर दी। 50 साल के पारस केरकेट्टा की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह उसे शराब की लत के लिए टोक रहे थे। पिता की बेरहमी से हत्या करने के बाद भी बेटे के चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। वह बड़ी शांति से बिरयानी खाने गया और वापस घर पर आकर सो गया। आरोपी की पहचान प्रभात केकेट्टा उर्फ लेडा के तौर पर हुई है। सबूत छिपाने के लिए उसने पिता के शव को पानी की टंकी में फेंक दिया। घटना सरगुजा जिले के मणिपुर थाना क्षेत्र के बहेरापारा की है। पुलिस के मुताबिक पिता अपने घर में अकेले रहते थे जबकि उनका बेटा पड़ोस में किराय के घर में रहता था। एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभात सोमवार रात करीब 11 बजे शराब के नशे में अपने पिता के घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.