जौनपुर, मार्च 3 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में रविवार की देर रात दबंगों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। खास यह कि चारों सदस्य दिव्यांग हैं। हमले में गर्भवती महिला भी शामिल है। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया जा रहा है। उक्त गांव निवासी सुधनाथ चौहान के बच्चों का करीब दस दिन पहले गांव के ही राजेंद्र चौहान के बच्चों से विवाद हुआ था। इस मामले की सूचना सुधनाथ ने थाने पर दी थी। आरोप है कि एक मार्च की रात राजेंद्र चौहान ने परिवार को गाली-गलौज देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर राजेंद्र और उसके परिजनों ने 55 वर्षीय सुधनाथ चौहान, 50 वर्षीय उनकी पत्नी उर्मिला चौहान, 32 वर्षीय पुत्र काशी चौहान तथा 28 वर्षीय बहू रीता चौहान को कुल्हाड़ी और डंडों से मारकर ...