कुल्हाड़ी के वार से युवक का कान कटा, चार पर आरोप
सुल्तानपुर, जून 25 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के धतुरहा गांव में आबादी की भूमि पर खड़े नीम के पेड़ को काटने के विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर कुल्हाड़ी से किए गए वार में युवक का दाहिना कान कट गया। घायल को एम्बुलेंस की सहायता से सीएचसी दोस्तपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार किया गया। गांव निवासी रेनू पत्नी शोभनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पैतृक आबादी की भूमि को लेकर गांव की सरिता पत्नी राममूरत से विवाद चल रहा है, जिसका मामला दिवानी न्यायालय कादीपुर में विचाराधीन है तथा न्यायालय से स्थगन आदेश भी प्राप्त है। आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब सात बजे अरुण कुमार, राममूरत, सरिता तथा जशोदा उनकी भूमि पर खड़े नीम के पेड़ को मशीन से कटवाने लगे। जब रेनू अपने पति शोभनाथ के साथ मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.