हरदोई, जून 19 -- बिलग्राम। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज गांव में गुरुवार की शाम मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर पिता-पुत्र को घायल कर दिया। गांव निवासी प्रदीप ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोगों से उनका मामूली विवाद हो गया था। आरोप है कि कहासुनी बढ़ने पर विपक्षियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान हमलावरों ने कुल्हाड़ी से उन पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर उनका पुत्र आशीष बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। घटना में दोनों के शरीर पर कई स्थानों पर चोटें आई हैं। कोतवाली प्रभ...