जौनपुर, अप्रैल 19 -- जौनपुर, संवाददाता। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर रविवार को कुल्हनामऊ तिराहे पर विशेष आयोजन किया जाएगा। यहां स्थापित श्री परशुराम जी की प्रतिमा का पूजन अर्चन एवं मंगल दर्शन समारोह होगा। पंडित मुरलीधर चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी प्रमोद पाठक ने कार्यक्रम के लिए लोगों को आमंत्रित किया है। बताया कि रविवार को दोपहर दो बजे महर्ष जमदग्नि पार्क कुल्हनामऊ तिराहा पर दर्शन समारोह होना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी करेंगी। संयोजक बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र हैं। यह भी पढ़ें- आज धूमधाम से मनाएंगे भगवान परशुराम की जयंती यह भी पढ़ें- ग्रामीण खबरें यह भी पढ़ें- जिले में आज मनेगी भगवान परशुराम की जयंती, तैयारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.