आरा, मार्च 2 -- -आम यात्रियों और कोचिंग जा रही छात्राओं को हो रही परेशानी कोईलवर, एक संवाददाता। कुल्हड़िया रेलवे स्टेशन के बाहर मुख्य सड़क इन दिनों ऑटो चालकों के अतिक्रमण की चपेट में है। हालत यह है कि स्टेशन से बाहर निकलते ही यात्रियों को ऑटो की लंबी कतारों और अव्यवस्थित भीड़ का सामना करना पड़ता है। सड़क पर मनमाने ढंग से खड़े ऑटो के कारण न केवल जाम की स्थिति बन रही है, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। सबसे परेशानी कोचिंग पढ़ने जा रही छात्राओं को है, जो सड़क की दोनों ओर लगी ऑटो की भीड़ के बीच स्टेशन पहुंचने का प्रयास करती है। ऑटो में बजते फूहड़ गानों और उस पर बैठे चालकों की आगे निकलने की आपाधापी किसी दुर्घटना की आशंका पैदा करती है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस स्टेशन से प्रतिदिन हजारों यात्री उतरकर चांदी और संदेश की ओर आवा...