कुल्लू में बादल फटने से बाढ़, पुल समेत कई सड़कें बहीं; हिमाचल में तबाही के खौफनाक मंजर
शिमला, जुलाई 8 -- Cloudburst in Kullu: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बढ़ने के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश से तबाही शुरू हो गई है। कुल्लू में बादल फटने से बाढ़ में दो पुल समेत कई सड़कें बह गईं। राजधानी शिमला सहित अनेक इलाकों में बुधवार सुबह से रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। कई स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई, जिससे नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया और कुछ क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 14 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। सबसे अधिक चिंता 11 जुलाई को लेकर है, जब प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान सिरमौर जिले के जट्टन बैराज में 70.5 मिलीमीटर, मंडी में 56.2 मिलीमीटर, मंडी जिले के मुरारी देवी मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.