कुल्लू: खाई में गिरी टैक्सी, 3 की मौत और 9 घायल; वोट डालकर मेला देखने जा रहे थे
कुल्लू, मई 28 -- हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच वीरवार को कुल्लू जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पंचायत चुनाव में वोट डालने के बाद शिरड़ मेला देखने जा रहे लोगों से भरी एक टाटा सूमो टैक्सी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है। यह हादसा कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी में वीरवार दोपहर पेश आया। जानकारी के अनुसार टाटा सूमो टैक्सी बढ़ई-बागन-पीज संपर्क मार्ग से कुल्लू की तरफ आ रही थी। गाड़ी में एक बच्चे समेत कुल 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग पंचायत चुनाव में मतदान करने के बाद शिरड़ मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान एक तीखे मोड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.