गिरडीह, फरवरी 5 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के बरवाडीह पंचायत के कुलोडीह गांव में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे राजेश सिंह पुत्र मथुरा सिंह के घर में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। इस हादसे में पूरा घर जलकर राख हो गया और लगभग 5 से 6 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नेता अजय यादव तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। साथ ही स्थानीय प्रशासन को फोन कर सूचना दी गई। करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, तब तक ग्रामीणों और स्थानीय लोगों के प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया था। सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक नागेंद्र महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.