चम्पावत, जून 20 -- योगेश जोशी, चम्पावत। हिमवत्स संस्था ने विज्ञान संसाधन केंद्र कुलेठी में विश्व योग दिवस मनाया। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी राजेंद्र गहतोड़ी ने आसन और योगाभ्यास कराया। उन्होंने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, पाद हस्तासन, अर्ध चाक्रसन, त्रिकोणासन, कपाल भांति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, ब्रजासन, ससकासन, मडुकासान, भुजंगासन, ताड़ासन, सेतुबन्ध आदि आसनों से होने वाले लाभों की जानकारी दी। शिविर में नारायण राम टम्टा, राम सिंह बोहरा, उमा जोशी, रीता रावत, प्रियंका आर्या, ललिता आर्या, मृणालिनी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सकारात्मक जीवन का आधार है योग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...