कुलुपटांगा : राजू सरदार बने ग्राम प्रधान
आदित्यपुर, जून 29 -- आदित्यपुर, संवाददाता। आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-35 स्थित कुलुपटांगा में रविवार को आदिवासी समाज की बैठक आयोजित कर पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं सामाजिक व्यवस्था के संचालन के लिए अलग-अलग दायित्व सौंपे। बैठक में राजू सरदार को ग्राम प्रधान, दीपक सरदार को डाकुआ, सोनू सरदार को नाया, शंभू सरदार को देवरी तथा अन्नू सरदार को जगबाड़ी चुना गया। चयन के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पारंपरिक रीति के अनुसार पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया और समाज की परंपराओं, संस्कृति एवं सामाजिक एकता को बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम में खिरोद सरदार, लालबाबू सरदार, रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.